श्री रामकथा महिमा जय जय राम कथा जय श्री राम कथा भजन


श्री रामकथा महिमा
जय जय राम कथा...
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा ।
जिसे श्रवण कर मिट जाती है, जनम जनम की व्यथा
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा ।
रामकथा कलि कामद गाई।
सुजन सजीवनि मूरि सुहाई ।।
बुध विश्राम सकल जन रंजनि ।
रामकथा कलि कलुष विभंजनि ।।
तेरा परमारथ बन जाये, श्री नारद कर जथा ।। 1 । ,
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा ।
महामोह महिसेषु बिसाला ।
रामकथा कालिका कराला ।।
रामकथा ससि किरन समाना।
संत चकोर करहिं जेहि पाना ।।
सुनकर तू भी अमर हो जाये, श्री हनुमन्त यथा ।। 2 ।।
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा |
रामकथा कलि बिटप कुठारी।
सादर सुनु गिरिराज कुमारी ।।
रामकथा सुन्दर करतारी।
संशय बिहग उड़ावन हारी।।
तेरा सब संशय भागेगा,
माँ पार्वती कर जथा ।। 3 ।।
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा ।
देखि परम बिरहाकुल सीता।
सो छन कपिहि कलप सम बीता ।।
रामचन्द्र गुन बरनै लागा।
सुनतहिं सीता कर दुख भागा ।।
तेरा भी सब दुख भागेगा, मेरी माँ सीता कर यथा ।। 4 ।।
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा |
रामचरन रति जो चह, अथवा पद निर्वान ।।
भाव सहित सो यह कथा, करहु श्रवन पुट पान ।। 5 ।।
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा ।
जिसे श्रवण कर मिट जाती है, जनम जनम की व्यथा
जय जय राम कथा, जय श्रीराम कथा ।
जिसे श्रवण कर मिट जाती है, जनम जनम की व्यथा
0 Comments